खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में नाबालिग बच्ची से मो.उस्मान द्वारा किये गए दुष्कर्म की घटना से क्षुब्ध हजारों सनातनी मंगलवार को नैनीताल पहुंचे हैं । हिंदूवादी संगठनों ने अपरान्ह 1 बजे तक मल्लीताल पन्त पार्क में सभा की । जिसके बाद मल्लीताल बाजार को जुलूस निकाला गया । पुलिस ने स्टेट बैंक के पास जुलूस को रोकना चाहा । लेकिन भीड़ बाजार से मल्लीताल गाड़ी पड़ाव,मस्जिद होते हुए मन्दिर जाने की जिद पर अड़ी रही और जबरन बाजार को कुच किया गया । लेकिन पुलिस ने जुलूस को वापस मल्लीताल स्टेट बैंक की तरफ भेज दिया । जिसके बाद लोग स्टेट बैंक के सामने बैठकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं ।  लेकिन अचानक आई बारिश से भीड़ तीतर बितर हो गई । हालांकि बारिश थमने के बाद लोग फिर स्टेट बैंक के पास जमा हो गए । जो ढाई बजे तक धरना प्रदर्शन करते रहे । बाद में अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर प्रदर्शन समाप्त किया गया । इस दौरान कई घण्टे तक शहर का यातायात बाधित रहा ।

 

ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

You missed

You cannot copy content of this page