खबर शेयर करें 👉
पुलिस ने किया चालान ।
नैनीताल । नगर के तल्लीताल स्थित डीएसबी कॉलेज के समीप महिला छात्रावास के रास्ते पर शराब पीना तीन युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने तीन के खिलाफ कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार देर शाम महिला छात्रावास के समीप रास्ते पर तीन युवक शराब पी रहे थे। जिसकी सूचना लोगों की ओर से पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की ओर से छात्रावास के समीप गश्त की गई। गश्त के दौरान तीन युवक वहां खड़े थे। जब पुलिस ने नजदीक जाकर देखा तीनों शराब पी रहे थे।
एसओ रमेश बोरा ने बताया कि छात्रावास के समीप शराब पीने पर भवाली निवासी रमेश चन्द्र, भूमियाधार निवासी दीपक  कुमार व तल्लीताल निवासी गोपाल सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।

You cannot copy content of this page