खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । ऑल इंडिया वुमेन्स कॉन्फ्रेंस की हल्द्वानी शाखा की विमला सांगूड़ी अध्यक्ष व नीरजा बोरा को सचिव चुना गया है ।

 

    शनिवार को हल्द्वानी में हुए चुनाव में ए आई डब्ल्यू सी, की नैनीताल अध्यक्ष मुन्नी तिवारी मुख्य अतिथि थी । जिसमें सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए ।
   आम सहमति से हुए चुनाव में विमला सांगूड़ी अध्यक्ष, नीरजा बोरा सचिव,कामिनी पाल कोषाध्यक्ष, हेमा नेगी व कविता कर्नाटक को उपाध्यक्ष, निर्मला जोशी उप सचिव,राजेश्वरी भंडारी मीडिया प्रभारी बनाया गया । जबकि छाया सक्सेना व शशि खण्डेलवाल को संरक्षक बनाया गया  । जबकि 11 महिलाओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है ।
    इस मौके पर नैनीताल कार्यकारिणी के सावित्री सनवाल,गीता पांडे,तारा बोरा,बसन्ती खाती,गोविंदी बर्गली आदि शामिल थे ।
ALSO READ:  श्री मां नयना देवी मंदिर अमर उदय ट्रस्ट द्वारा शुरू की गई श्री मां नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस समारोह की जोरदार तैयारी, 9 दिवसीय श्रीमद देवी भागवत का भी होगा आयोजन ।

You cannot copy content of this page