खबर शेयर करें 👉

भीमताल में एक किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म होने व पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। भीमताल थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर क्षेत्र की एक किशोरी के परिजनों ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस संबंध में पीड़ित किशोरी ने अपने बयान में अपने साथ दुष्कर्म की बात कही। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर  भवाली व भीमताल के दो युवकों कमलेश और विनय कुमार के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर देर शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

You cannot copy content of this page