खबर शेयर करें 👉

प्रदेश की राजधानी देहरादून में 6 साल की बच्ची के साथ दुराचार की खबर से सिर शर्म से झुक जा रहा है । मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है। बच्ची के परिजन मजदूरी करते हैं। परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि 18 मार्च को उनकी छह साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी, तो मां ने पूछा तो बच्ची ने पूरी घटना को बताया। परिजनों का कहना है कि घटना के दो दिन पहले 16 मार्च को वह काम पर निकले थे, उसी दौरान रोहित प्रजापति पुत्र वीरपाल प्रजापति निवासी दून विहार भागीरथीपुरम मोहन बस्ती उनके घर आया और उसने बच्ची से रेप किया। इसके बाद उसने बच्ची को धमकी दी तो वह डर गई और उसने किसी को इस घटना की जानकारी नहीं दी।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सात अधिवक्ताओं को किया वरिष्ठ अधिवक्ता नामित,

बच्ची की तबीयत खराब होने के बाद वारदात का खुलासा हो सका है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पैसिफिक मॉल के पास निर्माणाधीन इमारत के पास से गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने बच्ची का मेडिकल भी कराया गया और वर्तमान में उसकी स्थिति सामान्य है। घटना से लोगों में आक्रोश है।

You cannot copy content of this page