खबर शेयर करें 👉

भवाली नैनीताल। भवाली निवासी एक किशोर ने कीटनाशक गटक लिया। बीडी पांडे अस्पताल में उपचार के बाद युवक को हल्द्वानी रैफर कर दिया।जानकारी के अनुसार भवाली निवासी एक किशोर ने होली के रोज कीटनाशक गटक लिया। जिसके बाद परिजन आनन फानन में किशोर को जिला अस्पताल बीडी पांडे ले आए। उपचार के दौरान परिजनों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा है। जिसके चलते पड़ोस व घर में कहासुनी के दौरान उसने कीटनाशक गटक लिया। जिला मुख्यालय बीडी पांडे अस्पताल के डॉ हासिम अंसारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद किशोर को हल्द्वानी रैफर कर दिया है।

You cannot copy content of this page