खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भवाली रोड में शनिवार की दोपहर में भूस्खलन होने से सड़क किनारे खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं । बताया गया है कि ये कारें सड़क किनारे केंट ऑफिस के निकट जोशी विला पर खड़ी थी तभी घरों की दीवार से भूस्खलन हो गया ।

ALSO READ:  उक्रांद के संस्थापक सदस्य व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र रजवार के निधन पर शोक सभा का आयोजन ।

नैनीताल में शुक्रवार की रात्रि व शनिवार की सुबह तेज बारिश हुई है । जिस कारण यह भूस्खलन हुआ है । तल्लीताल थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई है और वाहन स्वामियों के पता लगाया जा रहा है । घटना के समय गाड़ी में कोई नहीं था । इसमें सफेद कार का नम्बर यू के 04 जे 7306 व दूसरी कार का नम्बर यू के 07बी डी 6762 है। जो भूपेंद्र सिंह व अमित जोशी की बताई गई हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page