नैनीताल ।
भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल के दो खिलाड़ियों दिनेश सिंह नेगी और शिवम कुमार का पुणे के पायनियर फुटबॉल क्लब चयन होने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। इस अग्रणी क्लब को अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ द्वारा मान्यता दी गई है।
दोनों खिलाड़ियों द्वारा वहां पर शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है।प्रधानाचार्य को प्रेषित पत्र में क्लब द्वारा सूचना दी गई है कि दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट ज्योति प्रकाश
डीएसबी कैंपस की निदेशक प्रोफेसर नीता बोरा शर्मा, प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता ,फुटबॉल कोच एवं व्यायाम शिक्षक गोविंद सिंह बोरा के अलावा समस्त विद्यालय के शिक्षकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया है ।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रवीण सती वरिष्ठ शिक्षक आलोक शाह के अतिरिक्त सभी शिक्षकों ने दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है ।


