खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कालाढूंगी मार्ग में नारायणनगर क्षेत्र में सोमवार को दो गाडिय़ों की भिड़ंत में 5 लोग घायल हो गए जिसमें एक को गंभीर चोटें आ गयी।

जानकारी के मुताबिक एक ऑल्टो गाड़ी नैनीताल की तरफ आ रही थी और नैनीताल से फॉर्च्यूनर गाड़ी नीचे की तरफ जा रही थी। दोनों गाडिय़ों की बारापत्थर के पास जोरदार भिड़ंत हो गई और ऑल्टो में सवार 5 लोग घायल हो गए जिन्हें मल्लीताल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हेम चंद्र पंत ने मौके पर पहुंचकर राजकीय बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
बता दें घायलों में कोटाबाग नैनीताल निवासी मंगल सिंह (57),
रामपुरा काशीपुर निवासी सुरजीत सिंह(65),  मुरादाबाद निवासी मनीष कुमार (23), कालाढूंगी निवासी तैयब हुसैन (32) तथा
पाठकोट कोटाबाग निवासी बहादुर सिंह (39) वर्ष शामिल थे।
ऑल्टो वाहन चालक तैयब हुसैन ने बताया कि वह अपने टैक्सी वाहन से नैनीताल की तरफ आ रहे थे तभी अचानक सामने से दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर गाड़ी काफी तेजी से आ रही थी जो कि उनकी टैक्सी ऑल्टो से टकरा गई  । जिससे यह हादसा हुआ ।

You cannot copy content of this page