खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

 

 

इस दौरान उन्होंने ज्योलिकोट क्षेत्र में स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी, वर्तमान जिला महामंत्री एन.बी. जोशी, हरीश पाठक, देवीदत्त भट्ट, लक्ष्मण बिष्ट सहित हस्तशिल्प कारीगर ललित शाह, उमेश आर्या, दयाकिशोर, रमेश किरौला और मोहन चंद्र सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनसे डॉ. आर्य ने क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की।

ALSO READ:  अंकिता भंडारी हत्याकांड --:उत्तराखंड महिला मंच ने सरकार और जांच एजेंसियों पर उठाए गंभीर सवाल, महिला मंच ने कहा वे इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित, निचली अदालत द्वारा दोषियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा को 'मृत्युपर्यंत कारावास' में बदलने की मांग।

 

 

​इसके बाद जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए डॉ. भुवन चंद्र आर्य गेठिया पड़ाव और सैंटोरियम भवाली पहुंचे। यहाँ उन्होंने स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी कुशलक्षेम जानी। भवाली क्षेत्र में मुलाकात के दौरान मनोज बगडवाल, बहादुर सिंह, आकाश गर्ब्याल, कुंदन सिंह, संगीता, सुनीता, अंजू, किरण, पुष्पा, लक्की कुमार, सतीश चंद्र और राम दास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

ALSO READ:  नैनीताल और भवाली नगर पालिका परिषदों में मनोनीत सदस्यों की घोषणा, शासन ने जारी की अधिसूचना

 

​जनसंपर्क के दौरान ही डॉ. आर्य ग्राम खूपी भी पहुंचे, जहाँ दिल्ली पुलिस में कार्यरत रहे पूरन चंद्र के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया।

 

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने दिवंगत पूरन चंद्र के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने दुखी परिवार को ढांढस बंधाया, अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

You missed

You cannot copy content of this page