खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड पर्यटन विभाग तथा पर्यटन एवं आतिथ्य कौशल परिषद के तत्वाधान में नेचर गाइड पूर्व कौशल और अनुभव को मान्यता के तहत दस दिवसीय निशुल्क कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि  पूनम चंद अपर निदेशक पर्यटन विभाग उत्तराखंड के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  अपर निदेशक पर्यटन विभाग उत्तराखंड ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा उत्तराखंड में नेचर गाइड प्रोग्राम चलाया जा रहा है उसी के तहत 20 सितंबर से 20 दिसंबर तक पूरे राज्य में 500 नेचर गाइड का प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसी क्रम में 14 अक्टूबर 2023 से कुमाऊ मंडल विकास निगम सुखाताल नैनीताल के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

ALSO READ:  दुःखद -: नैनीताल में वर्षों तक पत्रकार रहे अनिल बडोला का निधन,लंबे समय से अस्वस्थ थे अनिल बडोला,

उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग का उद्देश्य है की प्रकृति को पर्यटन से सीधा जोड़ा जाए ।प्रकृति के साथ पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन और प्रकृति में आपस में संतुलित बनाए जाना को लेकर लगाातार वन विभाग और र्प्यटन विभाग द्वारा काम किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान नैना देवी वन संभाग के सब डिविजनल ऑफिसर  राज कुमार  ने वनों में कार्य करने के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए सभी प्रतिभागियों को अच्छे भविष्य की शुभ कामना दी।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में विद्यालय के मैदान में ब्लॉक स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

 

इस कार्यक्रम में टी एच एस सी की ओर से दिनेश कुमार ढींगरा  द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य कामना की एवम प्रशिक्षक के रूप में बच्ची सिंह बिष्ट, दिवाकर व ओंकार आदि द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है । यह ग्रुप 50 प्रतिभागियों का ग्रुप है जो की रामनगर, कालाढूंगी, पैंगोट, नैनीताल, भीमताल, हल्द्वानी आदि जगहों के सम्मिलित हैं । आगे ये नेचर गाइड देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए एक पथ प्रदर्शक के रूप में कार्य करेंगे।

You missed

You cannot copy content of this page