नैनीताल । उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में आज संपन्न हुई जिसमें संगठन द्वारा आगामी 20 दिसंबर को आहूत एक दिवसीय कार्य बहिष्कार को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक की जानकारी देते हुए संगठन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह एवं महामंत्री डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला ने बताया कि प्रदेश में स्थित विश्वविद्यायों में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर केंद्रित होकर संगठन के 11 सूत्रीय मांग पत्र पर शासन से कोई कार्यवाही ना होने के चलते संगठन द्वारा 20 दिसंबर को समस्त विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के एक दिवसीय कार्य बहिष्कार में रहने का निर्णय लिया गया था जिसकी सूचना उत्तराखंड शासन को दे दी गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड शासन में सचिव मुख्यमंत्री एवं कार्मिक तथा उच्च शिक्षा शैलेश बगोली द्वारा 12 दिसंबर को संगठन को वार्ता के लिए बुलाया गया जिसमें वार्ता सकारात्मक रही एवं लिए गए निर्णय के अनुसार सचिव द्वारा अपनी अध्यक्षता में राज्य में उच्च शिक्षा विभाग के अधीन विश्वविद्यालयों के समस्त कुलसचिव की संगठन के साथ एक बैठक आहूत करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड शासन के तकनीकी सचिव द्वारा भी संगठन को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है साथ ही मांग पत्र में विश्वविद्यालय स्तरीय मांगों के निस्तारण हेतु समस्त राजकीय विश्वविद्यालय के प्रशासन द्वारा भी पहल की गई है एवं संगठन ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों का भ्रमण कर इस बाबत प्रशासन का सकारात्मक रूप महसूस किया है। शासन प्रशासन की सकारात्मक पहल के फलस्वरूप आज कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के एक दिवसीय कार्य बहिष्कार को स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया और शासन प्रशासन से वार्ताओं में लिए गए निर्णय के अनुसार कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है। आज आयोजित हुई बैठक में संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष तकनीकी विश्वविद्यालय के दीपक कुमार सुंदरियाल, कार्यकारी महामंत्री दून विश्वविद्यालय के प्रशांत मेहता, उपाध्यक्ष कृषि एवम् औद्यानिकी विश्वविद्यालय के सुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से देवेन्द्र पोखरिया, संगठन मंत्री कृषि और औद्यानिकी विश्वविद्यालय भरसार से धन सिंह नेगी, संप्रेषक गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से प्रकाश तिवारी सहित संस्कृत विश्वविद्यालय के सचिव चंदन रावत सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए। बैठक का संचालन प्रशांत मेहता ने किया।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page