हल्द्वानी। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन कुमाऊं क्षेत्र के लिए एलडी पालीवाल अध्यक्ष व रघुवीर चौधरी मंत्री चुने गए। क्षेत्रीय चुनाव देहरादून मंडल से आये चुनाव अधिकारी हरेंद्र कुमार,के पी सिंह,जितेंद्र कुमार की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुए।
चुनाव में संगठन से जुडे तमाम पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय चुनाव में क्षेत्रीय अध्यक्ष एल डी पालीवाल को चुना गया।
क्षेत्रीय मंत्री रघुवीर चौधरी बने। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय चुनाव (नैनीताल मंडल) मधुबन बैंकट हॉल काठगोदाम में संपन्न हुए ।जिसमें अध्यक्ष श्री पालीवाल के अलावा मंडलीय उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंडलीय उपाध्यक्ष  गगन दीप, मंडलीय मंत्री रघुवीर चौधरी
मंडलीय संयुक्त मंत्री ओम प्रकाश व जगत नारायण चुने गए। मंडलीय संगठन मंत्री मोहम्मद हाफिज,मंडलीय कोषाध्यक्ष सुनील बिष्ट,मंडलीय प्रवक्ता आनंद सिंह बिष्ट चुने गए हैं। इसके अलावा मंडलीय कार्यकारिणी नरेश पाल, प्रकाश चंद्र,सतनाम सिंह,लक्ष्मण सिंह अधिकारी, सतनाम सिंह,इकबाल अहमद, कमल बिष्ट सदस्य चुने गए। चुनाव प्रक्रिया निर्विवाद संपन्न हुई। चुनाव में कुमाऊँ मंडल के रुद्रुपर,काशीपुर,रामनगर,हल्द्वानी, काठगोदाम,भवाली,रानीखेत,अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने भाग लिया ।नवनिर्वाचित पदाधिकारियो ने सभी लोगो का आभार प्रकट किया,और सभी कर्मचारियों से मिलकर परिवहन निगम की आगे बढ़ाने और घाटे से उबारने के लिये यूनियन भरपूर प्रयास करेगी,साथ ही अध्यक्ष/ मंत्री ने नई बसों की मांग की । जिससे परिवहन निगम में यात्रियों को अच्छी सुविधा मिल सके। क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक/चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै,महामंत्री अशोक चौधरी,बलदेव सिंह,दयाल जोशी,गुरुवेल सिंह,पूर्व अध्यक्ष डी एल साह, जमील खां, अरुण सिंह,अनिल कुमार,मनोज भट्ट,जलील अहमद,राम प्रकाश यादव,गोपेश्वर श्रीवास्तव,मन्निदर सिंह,कपिल चौहान,अमित कुमार,सुखजीत सिंह ,ईश्वर सिंह,सतीश उपाध्याय, प्रकाश लाल,रूप किशोर,दिनेश दुम्का, ललित प्रसाद,सुरेश चंद,संदीप बिष्ट,शशिकांत गौतम,किशोरी लाल,अख्तर चौधरी,नवीन लोहनी,जावेद अली,सूरज बाबू,जगत नारायण,ब्रजेश सिंह,फरीद अहमद,मुकेश बुधानी,ललित पांडे मौजूद रहे ।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page