खबर शेयर करें 👉

कैंचीधाम । कैंची धाम के स्थापना दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है । जहां बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी है  और लोग स्वय सुव्यवस्थित होकर बाबा नीब करौरी के दर्शनों व प्रसाद के रूप में मालपुए प्राप्त करने के लिए कतार बद्ध हो रहे हैं । यहां श्रद्धालुओं द्वारा बाबा नीब करौरी के जयकारों से कैंची की घाटी गूंज रही है । साथ ही लगातार हनुमान चालीसा पाठ,सुन्दरकांड पाठ हो रहा है । इसके अलावा लगातार राम नाम का जप किया जा रहा है । जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो रहा है ।

मंदिर में सुबह ब्रह्म मुहूर्त में विधिवत पूजा अर्चना के बाद बाबा को भोग लगाया गया । जिसके बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का गेट खोल दिया गया था ।

ALSO READ:  "चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट-2026" कल 13 जून से होगा लोकभवन गोल्फ ग्राउंड नैनीताल में, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने की जोरदार तैयारियां,

 

मंदिर क्षेत्र सहित कैंची धाम मार्ग में भारी पुलिस तैनात है । नैनीताल व अल्मोड़ा के एस एस पी सहित पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद हैं ।

ALSO READ:  नैनी झील में गुरुवार की सुबह मिले शव की शिनाख्त हुई,

 

स्थानीय लोगों व होटलों में एडवांस बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को छोड़कर अन्य सभी यात्रियों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम पहुंचाया जा रहा है और इन्हीं सेवाओं के माध्यम से यात्री वापस लौट रहे हैं । शटल सेवा में रोडवेज,केमू, निजी वाहनों के साथ ही बड़ी संख्या में छोटी गाड़ियां लगाई गई हैं । वाहनों को भवाली, सेनिटोरियम बायपास,भीमताल में पार्क कराया जा रहा है ।

 

 

You missed

You cannot copy content of this page