खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल नगर पालिकाध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी दीपा मिश्रा द्वारा चुनाव प्रचार के आंखिरी दिन निकाले गये रोड शो में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे । जिसमें युवाओं व महिलाओं की भारी भीड़ से उनके समर्थकों के हौंसले बुलंद हैं ।

दीपा मिश्रा ने 2018 में भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था और सम्मानजनक मत प्राप्त करने में सफल रही थी । वे राजभवन वार्ड से दो बार सभासद भी रही हैं । दीपा मिश्रा ने नैनीताल वासियों से भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका चलाने के लिये सहयोग की अपील की है ।

ALSO READ:  श्रमिक संयुक्त मोर्चा उधमसिंह नगर के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही के खिलाफ कई संगठनों ने पुलिस महानिरीक्षक कुमांऊ को ज्ञापन सौंपा,कुमाऊं आयुक्त के समक्ष भी रखा पक्ष ।

You missed

You cannot copy content of this page