खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने व उनके साथ सामूहिक दुराचार की घटना का विडियो वायरल होने के विरोध में नैनीताल पीपुल्स फोरम के आह्वान पर शुक्रवार की शाम तल्लीताल गांधी चौक में धरना प्रदर्शन कर केंद्र व मणिपुर सरकार के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया ।

आज सायं 6बजे नैनीताल पीपुल्स फोरम के आह्वान पर मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाए जाने की वीभत्स घटना के खिलाफ लोग इकट्ठा हुए और इस भयानक घटना के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त किया। इस सभा को राजीव लोचन शाह, डा. उमा भट्ट, माया चिलवाल, त्रिभुवन फर्त्याल , एडवोकेट दुर्गा मेहता, खष्टी बिष्ट , मुन्नी तिवारी,कंचन भंडारी, एडवोकेट नवनीत नेगी, चम्पा उपाध्याय आदि ने संबोधित किया । सभा का संचालन एडवोकेट कैलाश जोशी ने किया।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान: जनता और व्यापारियों की सुनी समस्याएं, कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत

सभा में प्रो0 शेखर पाठक, प्रो0 अनिल बिष्ट,चंचला बिष्ट,सावित्री सनवाल,भारती जोशी,दिनेश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे । नैनीताल पीपुल्स फोरम ने शुक्रवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे इस मामले में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page