खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से जारी सूचना–:

*दिनांक- 22/07/2023 से अग्रिम तिथि तक नगर नैनीताल का यातायात प्लान*

👉 दिनांक 22/07/2023 की प्रातः 06:00 बजे से अग्रिम तिथि तक मस्जिद तिराहा मल्लीताल से मैट्रोपोल होते हुए चीना बाबा तक जीरो जोन रहेगा।
👉 कालाढूंगी रोड से अल्मोडा कैचीधाम भवाली जाने वाले समस्त वाहनों को रूसी-01 से रुसी 02 होते हुए अपने गंतव्य को भेजा जायेगा।

ALSO READ:  कैसे संवरेगा भविष्य, 1 प्रवक्ता के भरोसे चल रहा बेतालघाट का एकमात्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, उनके पास प्रभारी प्रधानाचार्य का चार्ज भी, साइंस वर्ग में इस वर्ष नहीं हुए कोई प्रवेश, व्यापार मंडल ने बी ई ओ, को सौंपा ज्ञापन ।

👉कालाढूंगी रोड़ से शहर को आने वाले वाहनों को बारापत्थर से शेरवुड होते हुए राजभवन की तरफ भेजा जायेगा।
👉 केवल हाईकोर्ट आने वाले वाहनों को मन्नू महारानी की तरफ भेजा जायेगा।

👉 तल्लीताल से मल्लीताल मन्नू महारानी हाईकोर्ट आदि जाने वाले वाहनों को घोड़ा स्टैण्ड से मोहनको होते हुए, चीना बाबा से मन्नू महारानी की ओर भेजा जायेगा ।

ALSO READ:  पर्यावरण संरक्षण का संदेश: "आर्ट ऑफ़ लिविंग" ने बांटे 350 फलदार पौधे, ग्रामीणों से की पेड़ों की रक्षा की अपील,

👉 दिनांक 23/07/2023 को HIS परीक्षा के अभ्यर्थियों को आकस्मिकता की स्थिति में मस्जिद तिराहा से मैट्रोपोल होते हुए आगे भेजा जायेगा।

👉इमरजेन्सी वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर भेजा जायेगा।

You missed

You cannot copy content of this page