खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । बुधवार को अपरान्ह में हुई तेज बारिश के दौरान शायं 4 बजे नैनीताल हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्योलीकोट के समीप नलेना के नीचे चट्टान से भारी मलवा सड़क में आ गया । जिससे हाइवे यातायात के लिये बन्द हो गया । जो करीब ढाई घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम साढ़े छः बजे खुल सका ।

हाइवे में यातायात बन्द होने की सूचना पर तत्काल जे सी बी मशीनें मौके पर भेजी गई और मलवा हटाया गया । लेकिन करीब दो घण्टे तक भी सड़क नहीं खुल सकी थी । जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और बड़ी संख्या में यात्री फंस गए । जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा है । हाइवे में वाहनों की दो दो लाइनें लगी हुई हैं ।

ALSO READ:  मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में विद्यालय के मैदान में ब्लॉक स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

 

 

बताया गया है कि पहाड़ी से रुक रुक कर अभी भी मलवा रहा है । ज्योलीकोट पुलिस व एन एच के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और वाहनों को रानीबाग,भवाली व नैनीताल से बाया भीमताल डायवर्ट किया गया है । लेकिन भीमताल रोड में भी रानीबाग व सलड़ी के बीच पत्थर गिरे हैं ।

ALSO READ:  नैनीताल का फ्लैट मैदान --:नगरपालिका - प्रशासन - डी एस ए में आमने सामने की स्थिति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का क्या हुआ ? भाजपा नगर महामंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पांडे की टिप्पणी ।

 

You cannot copy content of this page