खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नगर निकाय  कर्मचारी महासंघ नैनीताल के अध्यक्ष मोहन सिंह चिलवाल, महासचिव हिमांशु चन्द्रा, नैनीताल पालिका के वरिष्ठ  कर्मचारी नेता व प्रभारी कर अधीक्षक सुनील खोलिया व सचिन कुमार आदि ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट को ज्ञापन देकर नैनीताल नगर पालिका से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है और इन समस्याओं का शासन स्तर से समाधान कराने की मांग की है ।

ALSO READ:  आंगनबाड़ी कर्मचारियों की समस्याओं पर भारतीय मजदूर संघ सक्रिय, 20 अगस्त को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय ।

ज्ञापन में नैनीताल पालिका में कई महत्वपूर्ण पद रिक्त होने से कामकाज प्रभावित होने का उल्लेख किया गया है । इसके अलावा बजट की कमी, कर्मचारियों के लंबे समय से नियमितीकरण न होने,2015 में पुनर्गठित ढाँचे में नैनीताल पालिका में कर्मचारियों की संख्या कम करने से हो रही दिक्कतों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति बन्द होने आदि के बारे में भी अवगत कराया गया है ।

You missed

You cannot copy content of this page