खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । आशीर्वाद वूमेन क्लब नैनीताल द्वारा द्वारा भूमियाधार स्थित बाबा नीब करौरी मन्दिर में विभिन्न प्रजाति के फूलों का गमलों में रोपण किया । जिन्हें देखभाल के लिये मन्दिर के पुजारी को सौंप दिया गया ।
   आशीर्वाद वुमेंस क्लब द्वारा मधु मालती, गुड़हल, गेंदा, गुलाब, गुलदावरी आदि के पौंधे रोपित किए । क्लब ने विगत वर्षों की भांति  इस वर्ष भी इन गमलों को मंदिर के पुजारी को देखभाल के लिए सौंप दिया गया ।
 इस कार्यक्रम में मोनिका साह, रेखा त्रिवेदी,   गीता साह,  रेखा कंसल, निधि कंसल, वर्षांजली श्रीवास्तव, मानसी गर्ग, श्रीमती सबिता नेगी आदि मुख्य थे । इस दौरान क्लब के सदस्यों ने पिछले साल लगाए गए फूल के पौधों की अच्छी हालत पर खुशी व्यक्त करते हुए मंदिर के पुजारी के प्रति आभार जताया ।
ALSO READ:  नैनीताल का फ्लैट मैदान --:नगरपालिका - प्रशासन - डी एस ए में आमने सामने की स्थिति, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का क्या हुआ ? भाजपा नगर महामंत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पांडे की टिप्पणी ।

You cannot copy content of this page