खबर शेयर करें 👉

नैनीताल  । मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज के संयोजन में विद्यालय के मैदान में ब्लॉक स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन  किया गया ।

 

 

    प्रतियोगिता में भीमताल ब्लॉक  के चार विद्यालयों के कुल 110 बालक बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 में बालक बालिकाओं का चयन जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता हेतु किया गया ।
एमएमप्रतियोगिता का प्रारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य शबनम अहमद व पूनम दुहन ने किया । ब्लॉक खेल समन्वयक अजय कुमार, कंचन रावत, पुष्पा दरमवाल, गौतम साह, जनक बिष्ट, अनुराग, कमल बिष्ट, भागवत मेर व सुनील कुमार सहित विद्यालय का स्टाफ,कई अभिभावक भी उपस्थित रहे।
  हर वर्ग में 18 छात्र छात्राओं का चयन किया गया । प्रधानाचार्य ने सभी बचों को शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रतियोगिता में शामिल विद्यालयों में मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल, सी आर  एस टी इंटर कॉलेज नैनीताल और निशांत स्कूल ने प्रतिभाग किया ।

You missed

You cannot copy content of this page