खबर शेयर करें 👉

देहरादून । उत्तराखंड शासन के कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग द्वारा जारी नवीनतम आदेश के अनुसार, राज्य में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है।

 

भारतीय प्रशासनिक सेवा  और राज्य सिविल सेवा, सचिवालय सेवा  के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को उनके वर्तमान प्रभारों से मुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके तहत वर्ष 2007 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनोद कुमार सुमन को उत्तराखंड आपदा तैयारी और  (U-PREPARE) का परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, आईएएस सौरभ गहरवार (2016) को अपर सचिव, आपदा प्रबंधन व U-PREPARE के प्रभार से मुक्त कर अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सुश्री झरना कमठान (IAS-2016) को अपर सचिव, पेयजल और निदेशक-स्वजल के पद पर तैनात किया गया है।
​इसी प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत, आईएएस प्रकाश चन्द्र (2017) को अपर सचिव-समाज कल्याण और प्रबंध निदेशक (बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम) के प्रभार से मुक्त करते हुए अब अपर सचिव-आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर पीसीएस अधिकारी श्री सुन्दर लाल सेमवाल को अपर सचिव-सचिवालय प्रशासन विभाग से हटाकर अपर सचिव-समाज कल्याण, प्रबंध निदेशक (बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम) और आयुक्त-दिव्यांगजन, उत्तराखंड के पदों पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, बाह्य प्रतीक्षा में चल रहे सचिवालय सेवा के अधिकारी श्री विक्रम सिंह यादव को अपर सचिव-समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और सचिवालय प्रशासन विभाग का प्रभार दिया गया है। शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने और इसकी रिपोर्ट कार्मिक अनुभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

आदेश  –

 

You missed

You cannot copy content of this page