खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र निवासी नगर पालिका के एक संविदा कर्मी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार तल्लीताल हरिनगर निवासी 32 वर्षीय दीपक कुमार नगर पालिका में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। मंगलवार शाम वह अपने घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। बेटे को इस हालत में देखकर उसकी मां बदहवास हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक का सुबह पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। सूचना पर तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ALSO READ:  अखिल भारतीय नौ सैनिक शिविर में डीएसबी परिसर के कैडेटों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन, दो स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक पर कब्जा किया,

कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

You missed

You cannot copy content of this page