खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में इन दिनों जगह जगह आबादी क्षेत्र में गुलदार की चहल कदमी देखी जा रही है । पिछले दिनों डिग्री  कॉलेज, पॉलिटेक्निक, स्नोव्यू के बाद चीना हाउस क्षेत्र में गुलदार की धमक देखी गई है ।

बताया गया है कि यह गुलदार शेरवानी लॉज क्षेत्र से पीयूष मेहरा पुत्र स्व0 पान सिंह मेहरा की दुकान की पीछे की ओर गया । जो सी सी टी वी कैमरे में कैद हुआ है । वहीं समीप ही मोहन पार्क निवासियों के अनुसार उनके आसपास अक्सर रात होते ही गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनाई देती है । जिससे शाम होते ही लोग अकेले बाहर जाने से कतरा रहे हैं ।

ALSO READ:  कैंची धाम ड्यूटी में पुलिस कर्मियों द्वारा शराब पीकर लड़की से छेड़छाड़ करने पर एस एस एस नैनीताल का सख्त एक्शन, मुकदमा दर्ज, निलंबन व बर्खास्तगी के लिए एस एस पी ऊधमसिंहनगर को भेजी जाएगी रिपोर्ट ।

You missed

You cannot copy content of this page