नैनीताल । वट सावित्री व्रत के मौके पर शनिवार को सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा अर्चना की । इस मौके पर मंदिरों में पंडितों ने विधि विधान से सुहागिन महिलाओं की पूजा सम्पन्न कराई ।
नैनीताल में सुहागिन महिलाओं ने घर में पूजा अर्चना करने के बाद वट सावित्री व्रत कथा पढ़ी और वट वृक्ष की टहनी की प्रतिष्ठा के पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की। इसके बाद महिलाएं अपने घर के आसपास के मंदिर गई जहां पंडितों द्वारा पूजा अर्चना कराई गई । इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं नयना देवी मंदिर पहुंची । जहां पंडितों द्वारा वट वृक्ष की टहनी की प्रतिष्ठा की थी और महिलाओं ने ग्रुप बनाकर पूजा अर्चना सम्पन्न कराई । वट सावित्री व्रत के मौके पर आज नयना मंदिर में महिलाओं की भारी भीड़ जुटी थी ।


