नैनीताल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे *“ऑपरेशन प्रहार”* अभियान के तहत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बेतालघाट एवं मुखानी पुलिस द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
◆ *थाना बेतालघाट की कार्यवाही*
दिनांक 15/05/2026 को थानाध्यक्ष बेतालघाट श्री विजय नेगी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान थाना क्षेत्र अंतर्गत अभियुक्त *भरत पुत्र नंदन सिंह* के कब्जे से कुल *60 टेट्रा पैक किन्नू देसी मसालेदार शराब* बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बेतालघाट में *मु0अ0सं0- 10/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पुलिस टीम*
• SI विजय कुमार
• कांस्टेबल रामकृपाल
◆ *थाना मुखानी की कार्यवाही*
थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए अभियुक्त *चरन सिंह पुत्र बच्चन सिंह निवासी बरेहनी बाजपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 55 वर्ष* को *20 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम* के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*पुलिस टीम*
• उप निरीक्षक अविनाश मौर्य, चौकी प्रभारी आम्रपाली
• कांस्टेबल कुंदन शाही
• कांस्टेबल राजेश जोशी


