भवाली । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को घोड़ाखाल मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने गोलू देवता के दर्शन पूजा पाठ कर राज्य और देश की सुख शांति, समृद्धि की कामना की।
  इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य विकास की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ में पूजा अर्चना करते हुए कहा था कि राज्य में  तेज गति से हो रहे आधारभूत सुविधाओं के विकास और राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों को देखते हुए 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। उसी कथन के आधार पर आज राज्य में विकास कार्य और हर वर्ग और गांव के अंतिम छोर तक योजनाओं का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की मदद से लोगों को नई योजनाओं और समस्या का समाधान घर बैठे मिल रहा है।
बताया कि राज्य के संवेदनशील इलाकों में  प्राकृतिक आपदा आ रही है। लेकिन जिला प्रशासन की टीम लगातार राहत और बचाव के कार्य युद्ध स्तर पर कर रही है। प्रशासन की टीम द्वारा भी आपदा के बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। आपदा में फंसे लोगों या प्रभावितों के स्वास्थ्य, भोजन पानी या अन्य सुविधा दी जा रही है।बताया कि अब तक करीब 17 हजार से अधिक लोगों का आपदा में रेस्क्यू किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है।
 इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने वन विभाग और पार्टी पदाधिकारियों के साथ मिल कर एक पेड़ मां के नाम थीम पर पौध रोपण भी किया। कहा कि हर किसी को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण करना जरुरी है। उन्होंने सभी से पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए  पौधेरोपण करने की अपील की।
इस दौरान मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा भावना मेहरा, मंडल अध्यक्ष पंकज अद्विती, शिवांशु जोशी, डी एफ ओ चंद्र शेखर जोशी,  वन संरक्षक टी आर बीजूलाल समेत पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page