खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राजकीय पेंशनर्स वेल्फेयर्स एसोसिएशन नैनीताल की रविवार को मिडिल स्कूल मल्लीताल में हुई बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर चर्चा की गई । साथ ही संगठन का विस्तार भी किया गया । बैठक में तय हुआ कि संगठन जल्दी ही नैनीताल के मेधावी बच्चों का सम्मान करेगा । साथ ही वृक्षारोपण व सफाई अभियान भी चलाया जाएगा ।

संगठन की अध्यक्ष मंजू बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन सचिव बहादुर सिंह बिष्ट ने किया । बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए वरिष्ठ कर्मचारी नेता जी सी उप्रेती को संरक्षक मनोनीत किया गया । इसके अलावा आनन्द राम को सलाहकार,मुन्नी थापा को संयुक्त मंत्री,ललित मोहन पांडे व केदार राठौर को संगठन मंत्री, लक्ष्मण नेगी को कार्यालय सचिव,सुनील साह को प्रचार मंत्री,दीपक साह को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया ।

 बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई तथा समस्त पेंशनरों से किसी भी समस्या के परेशान न होने को कहा गया।
    बैठक में जी सी उप्रेती,खुशाल सिंह कार्की,केदार राठौर,त्रिलोक रौतेला,पान सिंह रौतेला,गंगाराम,चन्द्र बाला खोलिया,यतीन्द्र साह,उमेश चन्द्र जोशी,एल के ठुस्सू,रेखा त्रिवेदी, लक्ष्मण नेगी,एच एस भैसोड़ा,एच एस मेहरा,हेमलता जोशी,ललित पांडे सहित अन्य पेंशनर मौजूद थे ।
ALSO READ:  संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने किया जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण, मीडिया के साथ किया संवाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी शीघ्र होगी लागू, नैनीताल जिला मुख्यालय में मीडिया सेंटर की स्थापना हेतु कार्यवाही के दिए निर्देश,

You cannot copy content of this page