खबर शेयर करें 👉

13 जून को जंगल की आग की चपेट में आने से चार लोगों की हो गई थी मौत ।

अल्मोड़ा जिले के बिनसर अभ्यारण्य में लगी आग पर अब नियंत्रण नहीं पाया जा सका है । इस जंगल में आग की चपेट में आने से 13 जून को चार लोगों की मौत हो गई थी ।

ALSO READ:  वीडियो --: आई.जी.कुमाऊं एवं एसएसपी नैनीताल ने स्वयं फील्ड में उतरकर कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की संभाली कमान, कैंची मार्ग में भारी पुलिस बल तैनात,कई सेक्टरों में बांटा गया कैंची धाम मार्ग,

बिनसर क्षेत्र में आग के भयावह रूप को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर वायुसेना की मदद मांगी है । राज्य सरकार के अनुरोध पर वायुसेना ने एम आई 17 को आग बुझाने के लिये भेजा है । एम आई 17 हवाई जहाज ने शुक्रवार को भीमताल से पानी भरकर बिनसर अभ्यारण्य में छिड़काव किया है । लेकिन अभी आग और काबू नहीं पाया जा सका है । मौके पर वन विभाग सहित कई विभागों के कर्मचारी भी आग बुझाने में जुटे हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page