खबर शेयर करें 👉

काठगोदाम । शुक्रवार को अपरान्ह बाद काठगोदाम में वाहन घण्टों रेंगते रहे । यहां नैनीताल व भीमताल जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है । जबकि हल्द्वानी जाने वाले भारी वाहनों को बाया गौलापार होते हुए भेजा जा रहा है । जाम लगने का मुख्य कारण रानीबाग व आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटना है ।

मौके पर एस एस पी प्रह्लाद नारायण मीणा पुलिस बल के साथ मौजूद हैं । लेकिन वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं । यात्री दो घण्टे से वाहनों में बैठकर जाम खुलने का इंतजार कर रहे हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page