खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल क्लब गेट के सामने खड़ी एक स्कूटी को विगत रात्रि एक अज्ञात चोर चुरा ले गया । चोरी की यह घटना सी सी टी वी,कैमरे में भी कैद हुई है ।

 

   मल्लीताल होटल कोरोनेशन में कार्यरत गिरीश चन्द्र की सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी नम्बर यू के 04 वाई 7398, होटल के सामने खड़ी की गई थी । रात्रि में करीब एक बजे बाजार की तरफ से एक युवक आता हुआ सी सी टी वी में दिखा, जो कई स्कूटी में अपनी चांबी लगाते हुए दिख रहा है । जिनमें उसकी चांबी नहीं लगी । लेकिन गिरीश चन्द्र की स्कूटी में उसकी चांबी लग गई और वह स्कूटी को लेकर मन्नू महारानी होटल चौराहे से शेरवानी रोड की ओर मुड़ गया । बाद में यह स्कूटी मल्लीताल पुराना घोड़ा स्टैंड में बनी दोपहिया वाहन पार्किंग में भी पहुंची । लेकिन उसके बाद सी सी टी वी,कैमरे में नहीं दिखी । जिसको लगातार सी सी टी वी में ट्रेस किया जा रहा है ।
वीडियो-:
  शहर के सबसे वी आई पी चौराहे से सरेआम स्कूटी चुरा लिए जाने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है । स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरों के मन पुलिस का भय नहीं रह गया है । ऐसा रात्रि में पुलिस की गश्त न होने के कारण भी हो रहा है ।

You missed

You cannot copy content of this page