खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल सहित आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में रात्रि से बारिश हो रही है । बारिश का दौर बुधवार सुबह दस बजे से और तेज हो गया । जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है । इस बारिश से जिले के 7 ग्रामीणों मार्गों में मलवा आने से ये मार्ग यातायात के लिए बंद हुए हैं । मौसम विभाग ने आज पूरे दिन मौसम खराब रहने व बारिश होने की संभावना जताई है ।

यहां रात्रि में भी मूसलाधार बारिश हुई है । जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार रात्रि में करीब 43 मिमी बारिश हुई है । जो नैनीताल जिले की अन्य तहसीलों की अपेक्षा अधिक है । हालांकि सुबह के समय रिमझिम बारिश हो रही थी । लेकिन दस बजे बाद बारिश तेज हो गई । बारिश से स्कूली बच्चों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा है ।

ALSO READ:  नैनीताल में 103वीं ऐतिहासिक लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, एलपीएस की धमाकेदार जीत ।

बारिश के आंकड़े -:

 

You missed

You cannot copy content of this page