खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता लोकेंद्र डोभाल के  आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं ने गहरा शोक जताया है । लोकेंद्र डोभाल का पिछले एक माह से दिल्ली में हृदय रोग का इलाज चल रहा था । लेकिन मंगलवार की शाम उन्होंने अंतिम सांस ली । वे करीब 65 वर्ष के थे ।

ALSO READ:  विस्तृत विवरण -:एसएसपी नैनीताल डॉ0 मन्जूनाथ टीसी ने किया हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा,

स्व. लोकेंद्र डोभाल के छोटे भाई राजेंद्र डोभाल भी हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं । जबकि उनके एक पुत्र देवांग डोभाल भी हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं । उनके दूसरे पुत्र डेंटिस्ट हैं । उनके पिता इलाहाबाद हाईकोर्ट के जाने माने अधिवक्ता रहे ।

ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 4 जुलाई को नैनीताल के दौरे पर, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत ।

उनका मल्लीताल ओक पार्क में आवास है । वे मूलतः टिहरी के रहने वाले थे और टिहरी बांध विस्थापित होने के कारण उनके परिवार को देहरादून में जमीन आबंटित हुई थी  । जहां उनका आवास है ।

You missed

You cannot copy content of this page