खबर शेयर करें 👉

कोटाबाग (नैनीताल) । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटाबाग ब्लॉक के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का  दौरा कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

 

इस दौरान उन्होंने ग्रामसभा रियाड, पाण्डे गांव और सिमलखेत का भ्रमण कर स्थानीय जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। ग्रामीणों से मुलाकात के दौरान डॉ. आर्य ने केंद्र व राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 


​जनसंपर्क अभियान के तहत पाण्डे गांव, सिमलखेत और रियाड पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. भुवन चंद्र आर्य का गर्मजोशी से स्वागत किया। दौरों के दौरान उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को समझा और उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया।

ALSO READ:  हाईकोर्ट का अहम फैसला -: तदर्थ नियुक्त शिक्षकों को 1 अक्टूबर 1990 से ही नियमितीकरण और वरिष्ठता का लाभ दिया जाएगा, राज्य सरकार व अन्य पक्षों की सभी याचिकाएं खारिज ।

 

 

इन कार्यक्रमों में मुख्य रूप से हरीश पंत, गौरव पंत, उमेश, कवीन्द पाण्डे, शिवम, बालम सिंह, पूरन अरोड़ा, ध्यान सिंह, कुबेर सिंह, कुंदन सिंह, महेश चन्द्र, हरीश बधानी, गणेश चन्द्र, केशव भट्ट, सुभाष ध्यानी, देवी राम, मोहन आर्य और हीरा सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

​राजनीतिक और सामाजिक व्यस्तताओं के बीच डॉ. भुवन चंद्र आर्य का एक सहज और जमीनी रूप भी देखने को मिला। ग्रामसभा डोला रानी कोटा के भ्रमण के दौरान वे श्री पूरन अरोरा  के खेत पर पहुंच गए, जहां स्थानीय महिलाएं धान की रोपाई कर रही थीं। सादगी का परिचय देते हुए डॉ. आर्य खुद भी खेत में उतर गए और महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर धान की रोपाई की।

ALSO READ:  नैनीताल पुलिस व एस ओ जी, की रिजॉर्ट में पड़ी रेड, अनैतिक देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़, शाम 4.30 बजे होगा एस एस पी नैनीताल का विस्तृत खुलासा ।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे खुद को मिट्टी से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं और जब भी उन्हें व्यस्त दिनचर्या से समय मिलता है, वे कृषि कार्य करना बेहद पसंद करते हैं।

 

इस दौरान खेत में उनके साथ रमेश चंद्र, हर्षित, उमेश सिंह, राजेंद्र के साथ-साथ पायल, हेमा, कविता, पूजा, लता, आशा, राधा देवी, खष्टी देवी, गीता देवी और भावना देवी सहित कई महिलाएं उत्साहपूर्वक रोपाई कार्य में शामिल रहीं।

You missed

You cannot copy content of this page