देहरादून । राज्य मौसम केंद्र देहरादून ने अगले एक हफ्ते का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है ।
रविवार को दोपहर में जारी पूर्वानुमान के अनुसार 2 व 3 फरवरी को पिथौरागढ़, बागेश्वर,उत्तरकाशी, चमोली आदि जिलों में मध्यम बारिश हो हो सकती है । जबकि देहरादून व नैनीताल जिले में हल्की बारिश होगी । मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते धूप छांव का दौर बना रहेगा और कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी । हिमपात केवल उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ही होगा ।



