खबर शेयर करें 👉

रामनगर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का रणजीत सिंह रावत के समर्थकों द्वारा विरोध करने के बाद हरीश रावत को रामनगर सीट बदलकर लालकुंआ जाना पड़ा । लेकिन वे जब आज लालकुंआ सीट के लिये नामांकन कर रहे थे तो कांग्रेस द्वारा पूर्व में घोषित प्रत्याशी संध्या डालाकोटी के समर्थकों ने लालकुंआ तहसील के बाहर प्रदर्शन कर हरीश रावत गो बैक के नारे लगाए ।लालकुआं हरीश रावत के नामांकन कक्ष से बाहर आते ही गेट पर मौजूद संध्या डालाकोटी समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी “नारी के सम्मान में संध्या है मैदान में ” नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे” के नारे लगाए । हरीश रावत गो बैक, गो बैक के नारों के बीच संध्या डालाकोटी ने निर्दलीय नामांकन किया ।  इस दौरान वहां संध्या डालाकोटी समर्थको का जमावड़ा लगा रहा ।

ALSO READ:  सूची -: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने की 70 से अधिक ओथ कमिश्नरों की नियुक्ति, 26 जुलाई से प्रभावी होगा आदेश ।

संध्या डालाकोटी के समर्थक अत्यधिक आक्रोश में थे । जिन्हें पुलिस ने मुश्किल से शांत कर वापस भेजा । इससे पूर्व हरीश रावत ने पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल व हरेंद्र बोरा से बात की ।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने के हाईकोर्ट के आदेश में क्या क्या निर्देश थे, ऋषिकेश क्यों आया चर्चा में, कैसे शुरू हुआ हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मुद्दा, पढ़े यह संक्षिप्त विवरण ।

You missed

You cannot copy content of this page