खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के निकटवर्ती गांव सौड़ निकट पंगोट में रविवार की सुबह भालू के हमले से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हुई है । जिसे बी डी पांडे अस्पताल नैनीताल में भर्ती कराया गया है ।

 

ग्रामीणों के अनुसार सुबह 9.30 बजे सौड़ गाँव की महिलाएं घास काटने गांव के समीप ही जंगल गई थी । जहां तीन भालुओं ने खष्टी देवी (32वर्ष) पत्नी बालम सिंह पर हमला कर दिया । इस हमले में खष्टी देवी पहाड़ी से लुढ़कते हुए नीचे गिर गई और अन्य महिलाओं का शोर गुल सुन भालू भाग गए । किन्तु भालू के हमले व पहाड़ी से नीचे गिरने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई है । उसे गर्दन,सिर,मुंह सहित पूरे शरीर में चोट आई है । जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है ।

ALSO READ:  आर्ट आफ हिमालय उत्तराखंड ,उत्कर्ष ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता,संगीत गायन प्रतियोगिता तथा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन

 

कांग्रेस नेता वीरेंद्र बिष्ट ने क्षेत्र में भालुओं के झुंड दिखने पर गम्भीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन व वन विभाग से भालुओं को पकड़ने की मांग की है । उन्होंने कहा कि गांव में किसी तरह की क्षति होने पर विभाग जिम्मेदार होगा ।

You missed

You cannot copy content of this page