खबर शेयर करें 👉

नैनीताल  ।  स्नोव्यू के निकट जंगल में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे युवक के खाई में गिरने से मौत हो गई। यह युवक ब्रेसाइड का रहने वाला था ।

 बताया गया है कि खाई में गिरने के बाद काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल कर्मियों ने एक घंटे रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला। जिसे बीडी पांडे अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

जानकारी के मुताबिक ब्रेसाइड सात नंबर निवासी भुवन राम आर्या अपने छह दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए हिमालय दर्शन क्षेत्र गया था। जहां सभी दोस्तों ने मिलकर शराब पी। इस दौरान भुवन पहाड़ी से नीचे को लघुशंका करने लगा। नशा होने के कारण अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह खाई में गिर गया। दोस्तों ने टार्च लगाकर भुवन को काफी आवाज लगाई, लेकिन खाई से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। जिसके बाद दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर  कोतवाली  पुलिस टीम के साथ माैके पर पहुंचे व युवक की तलाश में खाई में उतरे। सूचना पर एसडीआरएफ व दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी तलाशने के बाद युवक सड़क से करीब 70 मीटर नीचे घायल व बेसुध अवस्था में खाई में पड़ा हुआ मिला। जिसे करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सड़क तक लाकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे मृतक के स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,

एसएसआई दिनेश जोशी ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के दोस्तों द्वारा उसका पैर फिसलकर गिरने की जानकारी दी गई है। हालांकि मामले में दोस्तों से पूछताछ के साथ ही अन्य एंगलों पर भी जांच की जा रही है।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण मिलने पर कुमाऊं विश्व विद्यालय ने उनके सम्मान में किया भव्य समारोह का आयोजन, इस सम्मान से अभिभूत हुए श्री कोश्यारी ।

You missed

You cannot copy content of this page