खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । जंतर-मंतर, दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के समीप यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस का पुतला दहन किया।
 नगर अध्यक्ष बंटू आर्या के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में वक्ताओं ने लाठीचार्ज को लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना बताया। बंटू आर्या ने कहा कि युवाओं की आवाज को बलपूर्वक दबाना मानवीय मूल्यों का हनन है।  पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ युवाओं से संवाद करने के बजाय सरकार ने हिटलरशाही रवैया अपनाया है। कबड्वाल ने कहा कि छात्राओं पर बल प्रयोग ने सरकार के “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” नारे की सच्चाई उजागर कर दी है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त करने की मांग भी उठाई।
प्रदर्शन में पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, संजय कुमार, पूर्व दायित्वधारी रईस अहमद, हिमांशु पांडेय, कैलाश अधिकारी, प्रेम कुमार शर्मा, धीरज सिंह बिष्ट, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, कनक साह, कमल जोशी, राजू लाल, प्रदीप सहदेव, विरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व सभासद दीपक कुमार, योगेश साह,
महिला कांग्रेस से सुनीता आर्या, गीता मंडल, देवकी देवी, सभासद अंकित चंद्रा, प्रमोद कुमार, ललित कुमार चनियाल, अधिवक्ता गोविंद कुमार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शार्दूल नेगी, विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, छात्रसंघ महासचिव आयुष कुमार, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष फैजान, दीपक महरा, महेन्द्र कुमार, सूरज प्रसाद, नफीस अहमद, शुभान अली, दिनेश पांडे, दीपक जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page