खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।

 

 

इस दौरान उन्होंने भीमताल ब्लॉक के ज्योलिकोट, वीर भट्टी, मलवा ताल, बेलवा खान और गांजा जैसे ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय जनता से सीधा संवाद किया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ललित शाह, महेश चंद्र, दया किशोर, उमेश चंद्र, हरीश आर्य, कुंदन नेगी, विनोद, रेखा देवी, गणेश चंद्र, जीवंती देवी, सुरेश चंद्र, अरविंद कुमार, मोनिका, भावना पांडे, अनुपम, कविता तिवारी, राजेंद्र, गीतू, इंद्र सिंह नेगी, प्रकाश भट्ट और नफीस अहमद सहित अनेक क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी।

 

​क्षेत्रीय भ्रमण के साथ-साथ डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों का भी रुख किया और वहां के प्रबुद्ध वर्ग से भेंट की।

ALSO READ:  भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान: जनता और व्यापारियों की सुनी समस्याएं, कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत

 

उन्होंने पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश, शिक्षक डॉ. पंकज जोशी, डॉ. पंकज शुक्ला, केतन बोरा, प्रियांशु जोशी, चंद्रशेखर, डॉ. मोहित, डॉ. प्रमोद, रमेश, घनश्याम, डॉ. माधव त्रिपाठी, संजय, अतुल पाठक, शुक्ला जी और सहयोगी स्टाफ भास्कर, नरेंद्र, प्रदीप, जीतू अधिकारी, मनोज पटवाल व सूरज से मुलाकात की।

 

इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय का भी दौरा कर प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, शिक्षक प्रवीण सती, डॉ. रेनू, शहनवाज, चंद्र प्रकाश, अवंतिका गुप्ता, सागर, मुक्ता चौधरी, आलोक कुमार, गोविंद बोरा, नीलम, राहुल, प्रकाश चंद्र, हिमांशु, महेश, गोविंद सिंह, कविता, मोहन सिंह व अन्य कर्मचारियों से शिक्षा और समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

ALSO READ:  नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्टिंग का मामला -: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखण्ड हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया, हल्द्वानी में चिन्हित भूमि के संबंध में भी दिए दिशा निर्देश ।

 


​अभियान के अगले चरण में भाजपा नेता ने मल्लीताल (नैनीताल) और ग्रामीण क्षेत्र बेलवाखान क्षेत्र में व्यापारी वर्ग और आम जनता से मेल-मिलाप बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों अनिल सिंह, दर्शन सिंह, सुशील कुमार, के.के. गुप्ता, अशोक कुमार और नैनीताल के प्रसिद्ध नमकीन व्यवसायी ‘बबाडी जी’ से खास मुलाकात कर स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों पर बात की।

 

 

इसके साथ ही, डॉ. आर्य कुमाऊं विश्वविद्यालय के देव सिंह बिष्ट (डीएसबी) परिसर भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश ले रहे नवीन छात्र-छात्राओं से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने नए विद्यार्थियों का परिसर में स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

You missed

You cannot copy content of this page