देहरादून । राज्य कैबीनेट की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 8 प्रस्ताव पास किये गए हैं ।
1- स्वास्थ्य – ऐसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता जिनकी सेवा 5 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वह आपसी सहमति से जिलों में स्थानांतरण का लाभ ले सकते हैं ।
2- राजस्व विभाग में आपसी समझौते से भूमि अर्जन की नई व्यवस्था लागू की गई है।
3- जनजातियों कल्याण विभाग ने पदों के सृजन को अनुमति दी गई और पूर्व की नियमावली में संशोधन हुआ है ।
4- भू जल के दोहन को नियंत्रित करने के लिए बनी नियमावली को मंजूरी दी गई । व्यवसायिक उपयोग की दरें हुई निर्धारित, रजिस्ट्रेशन फीस 5 हजार रु होगी ।
5- जी आर डी उत्तराखंड विश्वविद्यालय को अनुमति मिल गई है ।
6- चिन्यालीसौड़ ओर गोचर हवाई पट्टी रक्षा मंत्रालय को ट्रासंफर होगी ।
7- उद्यम सिंह नगर की पराग फार्म की भूमि पूर्व में सिडकुल को दी गई थी।
सिडकुल अब सब लीज कर सकेगा अपनी जमीन को ।
8- ग्रीन हाइड्रोजन के तहत फैसला
हरित नीति को मंजूरी मिल गई है । सब्सिडी के लिये कमेटी का गठन किया गया ।
मुख्य सचिव को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया ।


