नैनीताल । नैनीताल में बुधवार को भी मौसम खराब बना हुआ है । हालांकि आज बारिश की कम संभावना है । यहां सुबह शहर के कुछ क्षेत्रों में सुबह धूप के दर्शन भी हुए ।
नैनीताल में मंगलवार की अपरान्ह से रुक रुककर बारिश शुरू हुई थी । जो आज बुधवार को सुबह तक जारी थी । रात्रि में कई बार गरज चमक के साथ हल्की बजरी (वरमाले) भी गिरे । जिससे यहां तापमान में काफी गिरावट आई है । यहां पहाड़ियों में घना कोहरा छाया हुआ है ।
मौसम विभाग ने आज दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है । लेकिन आज हिमपात की संभावना कम है । यहां कई घण्टे खराब मौसम व बारिश के बावजूद हिमपात न होने से यहां पहुंचे पर्यटकों में निराशा है ।


