खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में बुधवार को भी मौसम खराब बना हुआ है । हालांकि आज बारिश की कम संभावना है । यहां सुबह शहर के कुछ  क्षेत्रों में सुबह धूप के दर्शन भी हुए ।

 

नैनीताल में मंगलवार की अपरान्ह से रुक रुककर बारिश शुरू हुई थी । जो आज बुधवार को सुबह तक जारी थी । रात्रि में कई बार गरज चमक के साथ हल्की बजरी (वरमाले) भी गिरे । जिससे यहां तापमान में काफी गिरावट आई है । यहां पहाड़ियों में घना कोहरा छाया हुआ है ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा व  महिला नेताओं से मुलाकात की ।

मौसम विभाग ने आज दिन में हल्की बारिश की संभावना जताई है । लेकिन आज हिमपात की संभावना कम है । यहां कई घण्टे खराब मौसम व बारिश के बावजूद हिमपात न होने से यहां पहुंचे पर्यटकों में निराशा है ।

ALSO READ:  भीमताल विधानसभा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का संकल्प

 

You missed

You cannot copy content of this page