नैनीताल । फ्लैट मैदान को लेकर नगर पालिका नैनीताल व खेल विभाग के मध्य विवाद सुलझने के बजाय उलझता जा रहा है । मंगलवार को दिन में जिला खेल अधिकारी निर्मल पन्त ने पालिकाध्यक्ष सहित 50 अन्य लोगों के खिलाफ मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी थी । जबकि शाम को उनकी ओर से प्रेस नोट भी जारी किया गया है ।

दूसरी ओर इस मामले में पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल की ओर भी जिला क्रीड़ाधिकारी के खिलाफ मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाई किये जाने की मांग की गई ।



