खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद नैनीताल के तत्वावधान में जनपद के सबसे दुरस्थ विकासखंड ओखलकांडा में आंदोलन के प्रथम चरण के अनुसार गेट मीटिंग कर सरकार से कर्मचारियों की 18 सूत्रीय मांगों को यथा शीघ्र मंजूर के जाने का आव्हान किया गया तथा समस्त कर्मचारियों से आंदोलन में बड चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की गई।

गेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की पुरानी एसीपी, गोल्डन कार्ड की विसंगति तथा वेतन विसंगति से जुड़े प्रकरणों पर राज्य सरकार द्वारा अभी तक कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले जाने से प्रदेश भर के कर्मचारियों मे व्यापक आक्रोश फैल गया है,जिस कारण प्रांतीय नेतृत्व के आव्हान पर प्रथम चरण के अंतर्गत 15 जनवरी से प्रदेश भर में कर्मचारी आंदोलन कर रहे। लेकिन अभी तक सरकार द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है जिससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गेट मीटिंग का कार्यक्रम 31 जनवरी तक यथावत चलता रहेगा।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी की बैठक में "जो सरकार निकम्मी है,वो सरकार बदलनी है" अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा ।

 

बैठक में परिषद के ओखलकांडा के वरिष्ठ सदस्य हिमेश रावत ने कहा कि शासन स्तर पर लंबित कर्मचारियों की जायज मांगों को एक सुनियोजित तरीके से निस्तारण के बजाय लटकाया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ रहा है। बैठक का संचालन कृष्ण कुमार द्वारा किया गया ।

ALSO READ:  उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व 'हरेला' ।

बैठक में परिषद के दीप चंद्र जोशी,शाहनवाज आलम, भास्कर बिष्ट, सुनील कुमार, दिनेश जोशी, रवि कुमार, राजेंद्र कुमार, रविंद्र बोरा, पंकज पांडेय सहित सहित कई कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page