खबर शेयर करें 👉
आय के मुताबिक अलग अलग वर्गों में विभक्त हैं ये एन जी ओ ।
नैनीताल । कुमाऊं मण्डल में वर्ष 2024-25 में  एनआरएलएम के द्वारा आय प्राप्त करने वाले 843 स्वयं सहायता समूहों का सत्यापन/सर्वेक्षण एवं मूल्यांकन किया जायेगा।
संयुक्त निदेशक अर्थ एवं संख्या राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि विकास खण्डों में 50 हजार से कम, 50 हजार से 2 लाख, 5 लाख, 5 लाख से 10 लाख, 10 लाख से 20 लाख तथा 20 लाख से अधिक आय वाले समूहों को वर्गीकृत किया गया है। जिनमें जनपद नैनीताल में 280, पिथौरागढ में 146, अल्मोडा मे 247, उधमसिंह नगर में 47, चम्पावत में 86 तथा बागेश्वर में 37 स्वयं सहायता समूहोें का सत्यापन कार्य किया जायेगा। श्री तिवारी ने बताया कि सत्यापन का कार्य कुमाऊं मण्डल के प्रत्येक जनपद के जिला अर्थसंख्याधिकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा किया जायेगा।
श्री तिवारी ने मण्डल के सभी स्वयं सहायता समूहों से अनुरोध किया है कि सर्वेक्षणकर्ताओं को सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।
ALSO READ:  वीडियो --: आई.जी.कुमाऊं एवं एसएसपी नैनीताल ने स्वयं फील्ड में उतरकर कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की संभाली कमान, कैंची मार्ग में भारी पुलिस बल तैनात,कई सेक्टरों में बांटा गया कैंची धाम मार्ग,

You missed

You cannot copy content of this page