खबर शेयर करें 👉

दो मुख्य मांगे रखी जिलाधिकारी के समक्ष ।

 

नैनीताल । बलियानाला संघर्ष समिति के अध्यक्ष डी एन भट्ट के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी नैनीताल वन्दना सिंह से मिला ।

 

शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से तल्लीताल जेल से कृष्णापुर को जाने वाले मार्ग में खतरनाक बोल्डर को हटाने की मांग की । इस मामले में जिलाधिकारी ने तहसीलदार नैनीताल को निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग के बीच समन्वय बनाकर इस बोल्डर का उपचार कराएं ।
 यह विशाल बोल्डर आबादी के ऊपरी हिस्से में है जो बरसात के समय क्षेत्रवासियों के लिये बड़े खतरे का कारण बन सकता है ।
   शिष्टमंडल ने ज्योलीकोट भवाली मार्ग में वीरभट्टी के पास बलियानाले से हो रहे भूकटाव व नैनी झील से पानी की निकासी के बाद भूकटाव बढ़ने से सम्भावित खतरे के बारे में भी जिलाधिकारी को अवगत कराया । इस मामले में जिलाधिकारी ने कहा कि वे स्वयं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ वीरभट्टी का निरीक्षण करेंगीं ।
  शिष्टमंडल में बलियानाला संघर्ष समिति के सचिव इंदर नेगी, महेश चंद्र जोशी,नवीन बिष्ट,किशन सिंह बोरा,प्रकाश आर्य आदि शामिल थे ।
ALSO READ:  कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के हिन्दी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग डी. एस. बी.परिसर तथा आई. क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में  "कुमाउनी का बोलता शब्दकोश"  विषयक त्रिदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन हुआ ।

You missed

You cannot copy content of this page