खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । ऑल इंडिया वुमेंस कॉन्फ्रेंस नैनीताल की मासिक बैठक सोमवार को कॉन्फ्रेंस कार्यालय मल्लीताल में संस्था की अध्यक्ष मुन्नी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।

   बैठक में संस्था के कार्यालय निर्माण में हुए व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया । साथ ही आगामी दिनों में प्रस्तावित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर पर चर्चा की गई । यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र में लगाया जाएगा ।
  बैठक में मुन्नी तिवारी ने बताया कि संस्था के इलाहाबाद जोनल कॉन्फ्रेंस में जाने वाले दो सदस्यों की सूची भेज दी गई है । इसके अलावा संस्था की नई कार्यकारिणी की सूची कुर्मांचल बैंक को सौंप दी गई है ।
  बैठक में सचिव ममता पांडे, स्टैंडिंग कमेटी मेम्बर मंजू कोटलिया, उपाध्यक्ष सावित्री सनवाल, कोषाध्यक्ष अमिता साह, रेखा पन्त,नन्दिनी पन्त,नीमा पांडे,पार्वती मेहरा,डॉ. सरस्वती खेतवाल,तारा बोरा आदि शामिल थे ।
ALSO READ:  वीडियो --: उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व लेकसिटी नैनीताल प्रेस क्लब ने आयोजित की संगोष्ठी,वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह का हुआ जोरदार सम्मान, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नैनीताल जिलाध्यक्ष अंकुर शर्मा बने, प्रकाश जोशी बनाए गए महामंत्री,प्रदेश भर के वरिष्ठ पत्रकार जुटे नैनीताल क्लब में । ।

You cannot copy content of this page