खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । डीएसबी परिसर में नए प्रवेश पाए छात्र छात्राओं के लिये यूजीसी नियमानुसार दीक्षारंभ समारोह का आयोजन 29 एवं 30 जुलाई को ए एन सिंह सभागार में होगा । इस समारोह में  सभी नव प्रवेशित  छात्र छात्राओं को भाग लेना अनिवार्य है ।

ALSO READ:  नैनी झील में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस कर रही है शिनाख्त के प्रयास ।

सोमवार को दीक्षारंभ समारोह के आयोजन हेतु परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई । जिसमें प्रो. गीता तिवारी को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है । बैठक में इस समारोह को लेकर चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया ।

 

दीक्षारंभ की इस आवश्यक बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पन्त,निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय डॉ. ललित तिवारी, प्रो. गीता तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल,डॉ. विजय कुमार, डॉ.लज्जा भट्ट ,डॉ. निधि वर्मा,डॉ. दीपिका पंत,डॉ. ऋचा गिनवाल, डॉ. सारिका वर्मा, डॉ. हिरदेश कुमार, डॉ. अंचल अनेजा शामिल रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page