नैनीताल।  तल्लीताल क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने  कीटनाशक पीकर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया ।जिसके बाद तत्काल ही महिला को आनन फानन में अस्पताल लाया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार हरिनगर निवासी महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता है। रोज-रोज की मारपीट और पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। महिला 3 बच्चो की मां है मारपीट के दौरान महिला ने कीटनाशक गटक लिया जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी मई महिला की हालत बिगड़ती देख परिजनों द्वारा तत्काल ही उसे आनन-फानन में बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां पर महिला स्थिति गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर प्रखर गंगोला ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर देखते हुए से अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है जहा पर महिला उपचार चल रहा है।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You missed

You cannot copy content of this page